हैदराबाद कमाने गए युवक की ऊंचाई पर काम करते समय गिरने से मौत

हैदराबाद कमाने गए युवक की ऊंचाई पर काम करते समय गिरने से मौत

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर परतावल क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली के निवासी साजिद अली 21वर्ष पुत्र नबी अहमद 15दिन पहले ही रोजी रोटी के तलाश में हैदराबाद गया था, वहा वह पेंटिंग का काम करता था बुधवार 19 अक्तूबर को वह काम करने के लिए अपने साइड पर गया ,काम करने के लिए साजिद डोली के माध्यम से तीन मंजिला बिल्डिंग पर चढ कर काम कर रहा था तभी डोली की रस्सी टूट गई जिससे साजिद तीन मंजिलें बिल्डिंग के ऊंचाई से गिर गया। जिससे साजिद की मौके पर ही मौत हो गई । दुर्घटना होने की खबर पा कर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जगह का और रस्सी का मुआयना किया तो उन्हे रस्सी में कुछ संदिग्ध लगा ,पुलिस कार्यवाही करते हुए वहा काम कर रहे अन्य मजदूर और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस शव को परिजनों को शौप दिया । हैदराबाद में पहले से काम कर रहे साजिद के भाई शव को ले कर पैतृक गांव बभनौली थाना पनियरा आए ।शव गांव पहुंचते ही गांव में मातम का माहौल छा गया ।आज सुबह शव को सुपुर्दे खाक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *