Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्यार में पागल युवक ने अपना गला रेता

प्यार में पागल युवक ने अपना गला रेता

प्यार में पागल युवक ने अपना गला रेता

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर एक गांव में शुक्रवार की सुबह प्यार में पागल युवक ने धारदार हथियार से अपना ही गला रेत लिया। जिस कारण वह लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने उसे तड़पता देख आनन-फानन में नौतनवा नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक जनपद के कोल्हुई थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती अपने परिजनों के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही अपनी मौसी के वहां आई हुई थी। वहीं सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला प्रेमी युवक युवती की तलाश में गुरुवार की रात उक्त गांव में पहुंचा और युवती को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। लेकिन जब युवती ने उसके साथ जाने से मना कर दिया तो शुक्रवार की सुबह प्रेमी ने धारदार हथियार से अपना ही गला रेत लिया और लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने उसे तड़पता देख आनन-फानन में नौतनवा नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी उक्त युवक को नहीं जानती। वहीं प्रेमी युवक का कहना है कि वह लगभग 4 वर्षों से युवती के संपर्क में रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। बाकी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे