Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपकडे गये दोनो आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही मे जुटा वन...

पकडे गये दोनो आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही मे जुटा वन विभाग

पकडे गये दोनो आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही मे जुटा वन विभाग

मह‌राजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर उत्तरी चौक रेन्ज के घोडहवा चौकी क्षेत्र अर्तगत लुठहवां घाट पर बीते एक माह पूर्व दिन मे ही एक दर्जन से अधिक लोगो ने मिलकर बिजली की सहायता से जंगली सूअर का शिकार लोगो ने किया था। और मरे हुए जंगली सूअर को लोग टांग कर नदी उस पार जंगल की तरफ ले जा रहे थे।शिकारियों के इस कारनामे को देखकर किसी ने घटना की जानकारी वन विभाग को दिया था। लोगो की सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम को देखकर शिकारी मरे हुए सूअर को छोडकर मौके से फरार हो गये थे। वन विभाग की टीम ने मौके से जंगली सूअर को बरामद कर उसे कब्जे मे लेकर अपने साथ चौक रेन्ज ले गई थी।जिसका वन विभाग ने मेडिकल भी करवाया था। मेडिकल रिपोर्ट मे सूअर की मौत बिजली से होने की पुष्टि भी हो चुकी है। सूअर शिकार के मामले मे वन विभाग ने सात नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच पडताल मे जुटी थी। उसी क्रम मे बीते गुरुवार की देर शाम वन विभाग को मुखबिर के जरिए सूचना मिला की शिकार मे शामिल दो लोग छब्बू पुत्र सीताराम व गोरख पुत्र झीनक निवासी लुठहवां कही भागने की फिराक मे है। समय रहते घेराबंदी किया जाये तो दोनों लोगो को पकडा जा सकता है।सूचना पर विश्वास करते हुए वन क्षेत्राधिकारी आरबी यादव अपने सहयोगी फारेस्ट गार्ड अशोक पासवान, वन रक्षक जितेन्द्र गौड जयगोविंद मिश्रा और वाचर हीरा लाल को साथ मे लेकर बताये हुए स्थान पर पहुचे और उपरोक्त दोनो लोगो को हिरासत मे लेकर चौक रेन्ज ले गये। जहां कागजी कार्यवाही के बाद वन विभाग ने दोनो लोगो को न्यायालय रवाना कर दिया।वही जब उपरोक्त मामले की जानकारी के लिये डीएफओ महराजगंज पुष्प कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया की मामला संज्ञान मे है। पकडे गये दोनो लोगों को जेल भेजा जायेगा ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे