Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला प्रोबेशन विभाग के बाल संरक्षण इकाई में तैनात बाल संरक्षण अधिकारी...

जिला प्रोबेशन विभाग के बाल संरक्षण इकाई में तैनात बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज

जिला प्रोबेशन विभाग के बाल संरक्षण इकाई में तैनात बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर बिजली विभाग में नौकरी लगवाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सतभरिया निवासी पीडित धर्मेंद्र की तहरीर पर धोखाधड़ी, धमकी देने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा जिला प्रोबेशन विभाग के बाल संरक्षण इकाई में तैनात बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद के खिलाफ दर्ज किया गया है।अनुसार सतभारिया निवासी धर्मेंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद से हुई। वह विद्युत विभाग में नौकरी लगवाने की बात कहे। इस पर वह नौकरी के लिए 1.10 लाख रुपया कर्ज लेकर जकी अहमद को दिया। पैसा लेने के बाद जकी अहमद ने नौकरी नहीं लगवाया।
पैसा मांगने पर एक चेक दिया जिसे बैंक ने अस्वीकार कर दिया। पैसा मांगने पर जकी अहमद धमकी देते हैं। पीड़ित के तहरीर के आधार पर बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद के खिलाफ 420,406,504,506 के तहत धोखाधड़ी, धमकी देने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे