Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखजुरिया के ग्राम प्रधान पर बिना काम कराए पैसा भुगतान कराने का...

खजुरिया के ग्राम प्रधान पर बिना काम कराए पैसा भुगतान कराने का लगाया ग्रामीणों ने आरोप

खजुरिया के ग्राम प्रधान पर बिना काम कराए पैसा भुगतान कराने का लगाया ग्रामीणों ने आरोप

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा खजुरिया के हमीद अन्सारी ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन और कहां की हमारे ग्रामसभा खजुरिया में वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा विना कार्य कराये भुगतान करा लिया गया है और जो भी कार्य कराये है वह मानक के विपरित घटिया सामग्री का उपयोग किया है और विरोध करने पर सीधे तौर पर गाली गलौज एवं दबंगई, मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं और सबसे हारत है तो बोलता है कि हम अधिकारियों को कमीशन देते हैं कार्य जैसे कराये किसी का क्या जाता है। कहते हैं कि मेरे खिलाफ कहीं कोई शिकायत करने जायेगा जो जान से खत्म करवा देगें। महोदय! क्या जनता का अधिकार नहीं है कि लोकतंत्र में प्रतिनिधियों से पूछताछ करने के लिये ? इसके द्वारा घटिया कार्य कराये गये।

विवरण निम्नवत है:–

1 वकील के घर से अमरजीत के घर तक खडंजा निर्माण में घटिया ईट (सेम) एवं सही ढंग से निर्माण नहीं कराया गया है।

2 नहर के किनारे सरकारी इण्डिया मार्का पम्प है जो एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है जो कागज पूर्ण दिखाया गया है जिसकी छायाप्रति संलग्न है तथा पेमेण्ट बाउचर की भी छायाप्रति संलग्न है। ऐसे गांव में और कई भी इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प है।

3 परीखन के घर से गंगोल के घर तक इण्टरलांकिग व ईट से कराया गया तथा एजी ईट दोयम का उपयोग किया है जो टूटकर बिखर गया है। साफ सफाई के नाम पर पैसे का भुगतान करा लिया गया है जिसकी छायाप्रति संलग्न है।स्वच्छता सामग्री का भी पैसा निकाला गया है जो धरातल पर कुछ नहीं है। दवा छिड़काव के नाम पर भी पैसा निकाला गया है।
6 जहां गरीबों के लिये मनरेगा बना है वही ठेका पर कार्य प्रधान द्वारा कराया जाता है। ग्राम प्रधान द्वारा बताया जाता है कि प्रथम खाता का पैसा है इसमें नरेगा मजदूर नहीं लगते है।
7
10 दिन पहले नाली की खुदाई नहर के किनारे जे०सी०बी० मशीन से
करवाया गया।
8 मच्छर का दवा एक बार भी नहीं छिड़कावकिया गया जबकि स्वाइन फ्लू के बिमारी से एक चार की बच्चे की बी०आर०डी० मेडिकल कालेज में कुछ दिन पहले मौत हो गयी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे