Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को पीटा

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को पीटा

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को पीटा

गोरखपुर:-यूपी के गोरखपुर जनपद से बडी खबर दिन गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने मरीज के परिजन जो मिलने आए थे उनको बुरी तरह से पीट दिया जिससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।मीली जानकारी के अनुसार नकहा नंबर 1 चिलुआताल का निवासी घनश्याम को फालिस मारने की शिकायत पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया । जानकारी के अनुसार इस मरीज को देखने के लिए इसकी लड़की गोल्डी राजभर पत्नी प्रमोद राजभर (23) वर्ष आई थी और उसने डॉक्टरों से अपने अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली । बताया जा रहा है कि उसने सिर्फ डॉक्टरों से यह पूछा कि अभी तक मरीज को होश क्यों नहीं आया जिस पर 14 नंबर वार्ड के जूनियर डॉक्टर भड़क उठे और मरीज से मिलने आए उसके परिजनों को पीटना शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टरों द्वारा की गई हाथापाई में गोल्डी के कान की बाली, मंगलसूत्र व मोबाइल भी गायब बताया जा रहा है ।इस घटना में गोल्डी राजभर के साथ आये उसके देवर भाई राहुल राजभर का सर फट गया हैं और उसको गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे