Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअर्जुन कुमार मौर्य के जन सम्पर्क रैली में उमड़ा जन सैलाब

अर्जुन कुमार मौर्य के जन सम्पर्क रैली में उमड़ा जन सैलाब

अर्जुन कुमार मौर्य के जन सम्पर्क रैली में उमड़ा जन सैलाब

महराजगंज: जिले के नगर पंचायत पनियरा से चेयरमैन पद के प्रत्याशी अर्जुन कुमार मौर्य (वरिष्ठ पत्रकार)द्वारा शुक्रवार को नगर क्षेत्र में भ्रमण के लिए जन सम्पर्क रैली निकाली गयी। विकास के मुद्दे को लेकर इस रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसका नगर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
रैली समापन के दौरान रहसुगुरू स्थान पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए अर्जुन कुमार मौर्य ने कहा कि नगर का विकास के लिए योग्य प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए। आप सभी मतदाताओं का एक-एक वोट नगर के विकास का भविष्य तय करेगा। जिसका फैसला आप लोगों को करना है। इसलिए इस बार नगर के विकास के लिए अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए योग्य प्रत्याशी का चुनाव करें। जिससे नगर का सर्वांगीण विकास हो सके और आप के मान सम्मान की रक्षा। विकास की गंगा बहाने का दावा करने वाले उन लोगों ने 15 से 20 साल तक आपका अमूल्य वोट लेकर सिर्फ और सिर्फ अपना विकास किए है। जिसके कारण आज भी आपके गली मोहल्ले का जल निकासी के लिए न तो नाली बना और न ही आवागमन के लिए अच्छी सड़कें। आज भी गांव में तमाम बुजुर्ग पेंशन के लिए तरस रहे हैं। आप लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोसों दूर हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। शोषित पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय उनके साथ अन्याय हो रहा है। जाति धर्म का राजनीति करने वाले लोगों ने सिर्फ और सिर्फ हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम किया। गांव- गांव में तनाव की स्थिति पैदा की। एक भाई दूसरे भाई का दुश्मन बन गया। अब समय आ गया है ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का जो आपका अमूल्य वोट लेकर सिर्फ और सिर्फ अपना विकास किए और आपके साथ धोखा। उन्होंने कहा कि आप सबका आशीर्वाद मिला तो नगर पंचायत पनियरा का बदहाल तस्वीर बदल दूंगा। नगर से उन राजनीतिक व्यवसायियों का सफाया होगा। जो शराब, मछरदानी और सूट व साड़ी से देकर अपने जाल में फंसा रहे है। जिस तरह से एक शिकारी व बहेलिया पक्षियों को दाना फेंक कर अपने जाल में फंसा लेता है ठीक उसी तरह से कुछ धनबली आपको भी दलालों के माध्यम से तरह- तरह का प्रलोभन देकर फंसाने का काम कर रहे हैं। निश्चित तौर पर यह लोग सिर्फ लूटने के लिए ही लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे