छठ पूजा को लेकर तालाबों और घाटों पर वेदियों को निर्माण शुरू
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाला छठ पर्व इस बार 31 अक्टूबर को बड़ी श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। महराजगंज में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में जहां छठ पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। वहीं तालाबों और घाटों पर वेदियों को निर्माण शुरू हो गया है। इस पर्व को लेकर इन परिवारों की महिलाओं द्वारा व्रत संबंधी तैयारियां व खरीदारी शुरू कर दी है।गुरुवार को महिलाओं ने बाजार से आवश्यक सामान बर्तन व कपड़े तथा अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी की।जिले में छठ पर्व बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। छठ पर्व को लेकर रखा जाने वाला व्रत बड़ा ही कठिन होता है, लेकिन आस्था व मजबूत मनोबल के चलते यह व्रत पूरा कर महिलाएं व पुरुष यह मान लेते हैं कि छठ मईया ने उनका व्रत स्वीकार कर लिया है। छठ मईया के व्रत को लेकर इन परिवारों ने न केवल अपने घरों की साफ-सफाई की शुरुआत कर दी है। शहर के बलिया नाला समेत कई वार्डों में स्थित तालाबों पर भी छठ पूजन को लेकर साफ-सफाई शुरू करा दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने बताया कि छठ पर्व को लेकर छठ घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है। व्रती महिलाओं के लिए घाटों पर पेयजल और प्रकाश का भी प्रबंध कराया जाएगा।पंडित मंजेश द्विवेदी ने बताया छठ मईया का व्रत शुक्रवार 28 अक्टूबर से सुबह उठते ही नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। जिसमें महिलाओं द्वारा व्रत धारण कर दोपहर बाद चावल व चने की दाल व घीया की सब्जी का सेवन किया जाता है। सब्जी में सेंधा नमक उपयोग में लाया जाता है। जबकि उसके उपरांत सांय को एक बार फिर भोजन करने के बाद पूरी रात व्रत रहता है।


