हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक घायल
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा के धगरहवा में मंगलवार को दिन में लक्ष्मी पूजा के दौरान टेंट में काम करते समय युवक मौके पर लगे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया इससे वह घायल हो गया। जिसे गांव के लोगों की मदद से उसे पनियरा स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के वहां इलाज के लिए ले जाया गया। घायल युवक सुंदर चौरसिया नवासी हेमछापर टोला सुखदेवपुर जो पनियरा के धंगरहवा टोले पर आया हुआ था और लक्ष्मी पूजा के दौरान कुछ कार्य कर रहा था कि इस दौरान विद्युत की चपेट में आ गया। मामले की जानकारी होने पर पनियरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश जायसवाल उर्फ लल्लू अपने समर्थकों संग उक्त टोले पर पहुँच कर मामले की जानकारी लेने के बाद तत्काल पनियरा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह से मिल कर तार को गांव से हटवाने की मांग की। उक्त जनहित के कार्य कराने के दौरान मौजूद रामनरेश निराला, मो ईशा अंसारी, राधे निषाद, चंद्रशेखर उर्फ चन्द्र प्रजापति के शामिल है।


