ब्लॉक स्तरीय टी.एल.एम. प्रशिक्षण एवं निर्माण कार्यशाला का आयोजन
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर
विकास खण्ड पनियरा में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ब्लॉक स्तरीय टी.एल.एम. प्रशिक्षण व निर्माण कार्यशाला का आयोजन पनियरा इंटर कालेज पनियरा में किया गया।प्रशिक्षण का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम खान व खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा गरिमा यादव के द्वारा सरस्वती जी के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया गया साथ में विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खान भी मौजूद रहे। तत्क्रम में रामेश्वर मौर्य द्वारा विद्यालय के प्रबंधक का माल्यार्पण किया गया और संजय कुमार मौर्य व मो० अय्यूब अंसारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि प्रशिक्षण के द्वारा शिक्षकों के कार्य कुशलता में निखार आता है। प्रधानाचार्य के द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर ऐसा कीर्त्तिमान स्थापित करें जिससे अपने ब्लॉक और जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर चमकता रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में निपुण भारत कार्यक्रम में टी.एल.एम.की उपयोगिता, महत्ता एवं विद्यालय में इसके क्रियान्वयन के बारे में प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के प्रारंभिक सत्र में आकृतियों की पहचान, भाषा कार्ड निर्माण, याददाश्त का खेल, ध्वनि जागरूकता के साथ तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुरुआत किया गया। इस प्रशिक्षण में अरबिन्द कुमार पाण्डेय, संजय कुमार मौर्य, रामेश्वर मौर्य, लालता सिंह मौर्य, अरुण कुमार मिश्रा, नवीन कुमार, श्रीकान्त राय, मो० अय्यूब अंसारी नोडल संकुल मास्टर ट्रेनर के रूप में रहे हैं।


