Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा क्षेत्र में नाबालिक लड़की की हत्या,घर में थी अकेली,दुष्कर्म की आशंका

पनियरा क्षेत्र में नाबालिक लड़की की हत्या,घर में थी अकेली,दुष्कर्म की आशंका

पनियरा क्षेत्र में नाबालिक लड़की की हत्या,घर में थी अकेली,दुष्कर्म की आशंका

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सायं साढ़े चार बजे 12 वर्षीय बालिका की रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह अकेली थी। परिवार के सदस्य धान काटने खेत में गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। किस परिस्थिति में मौत हुई, किसने घटना को अंजाम दिया, इसकी जानकारी , अभी तक नही हो पाई है। बालिका कक्षा छह की छात्रा थी। दो भाईयों ने सबसे छोटी थी। रोहिन नदी के किनारे बंधे के पास एक गांव के रहने वाले परिजन गांव से बाहर सड़क के किनारे अपने खेत में मकान बनाकर रह रहे थे। बुधवार की सुबह परिजन खेत में धान की फसल काटने गए थे।उस समय लड़की घर पर थी। दोपहर में परिजन जब खेत से आए तो उस समय भी लड़की घर पर ही थी, लेकिन शाम साढ़े चार बजे परिजन जब खेत से आए तो घर के अंदर एक कमरे में बेड पर उसका शव पड़ा था। गले में कसने का निशान था। पास में एक रस्सी भी पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि घर में लड़की को अकेली देख दुष्कर्म की नियत से कोई घुस गया होगा । मंसूबा सफल नहीं होने पर गला कस कर हत्या कर दिया होगा। इस मामले में पनियरा एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चलेगा। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे