जिलाधिकारी ने कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से कृषकों से भरी बस को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा किया रवाना

जिलाधिकारी ने कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से कृषकों से भरी बस को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा किया रवाना

घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर । जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व उप कृषि निदेशक आशीष कुमार द्वारा पथरदेवा (देवरिया) में आयोजित एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय त्रि दिवसीय कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से कृषकों से भरी बस को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दे रवाना किया गया।विदित हो कि पथरदेवा में कल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषि मेला का शुभारंभ किया गया था। कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से 200 किसानों की रवानगी हो रही है। जनपद कुशीनगर के कृषक किसान मेला में प्रतिभाग करने के साथ-साथ मेले में आए कृषि वैज्ञानिकों से नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे ।इस अवसर पर नारी विकास सेवा संस्थान जिगना के प्रतिनिधि व प्रगतिशील कृषक रामाधार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *