Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी राष्ट्रीय और प्रान्तीय पदाधिकारी भी रहे उपस्थित

कुशीनगर! देश के सुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय सामाजिक महासंगठन “सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन का शपथग्रहण समारोह तथागत की पावन धरा कुशीनगर के विरला धर्मशाला मे सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय रहे इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनिन्दर कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सा0 प्र0 दिनेश कुमार ओझा, रा0का0समिति के पदाधिकारी के एन साहनी, फैजूलहक की भी गरिमामयी उपस्थिति रही!सर्वहितकारी परिवार महासंगठन का शपथग्रहण समारोह रविवार 16 अक्टूबर को कुशीनगर स्थित विरला धर्मशाला मे अपरान्ह एक बजे से शुभारम्भ हुआ शपथग्रहण समारोह की मेजबानी महासंगठन कुशीनगर जिला ईकाई सर्वहितकारी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष पं0 राम अधार द्विवेदी और सामाजिक सेवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परमेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया साथ मे सर्वहितकारी यूवा खेलकूद प्रकोष्ठ के कुशीनगर जिलाध्यक्ष सूरज चौरसिया तहसील अध्यक्ष सामाजिक सेवा प्रकोष्ठ तमकुहीराज शत्रुघ्न यादव, तहसील अध्यक्ष प्रेस क्लब हाटा अकबर अली सहित सैकड़ों सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे!कार्यक्रम का शुभारंभ अपरान्ह एक बजे विरला धर्मशाला सभागार मे श्री गणेश और सरस्वती वंदना के समवेत स्वर से शुरू हुआ उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथग्रहण कराया शपथग्रहण के दौरान महासंगठन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने ईश्वर की शपथ लेते हुए देश सेवा समाजसेवा और पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प लिया सांगठनिक एकता और संगठन को एक परिवार मानकर सभी सदस्यों को अपना सहोदर भाई मानकर हर सुख दुख मे सहयोग करने का भी संकल्प लिया संगठन को विस्तार गति के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोडने का भी संकल्प लिया उसके बाद उपस्थित सदस्यों और पदाधिकारियों ने संगठन विधिक सदस्यता रजिस्टर मे हस्ताक्षर कर विधिक प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण किया उसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता पं0 राम अधार द्विवेदी ने करते हुए अपने सम्बोधन मे कहा कि सर्वहितकारी पत्रकार परिवार देश का एकलौता ऐसा महासंगठन है जिसमे सभी को समानता, अभिब्यक्ति की स्वतंत्रता, सम्मान और परम आदर है सभी कार्य सम्पादन नियमानुसार किए जाते हैं उसके बाद सभा का संचालन शुरू हुआ सभी उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रकट किए आयोजक मंडल के सदस्य और उत्तर प्रदेश सर्वहितकारी प्रेस क्लब के पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सा0प्र0 उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश सचिव मस्तराज शर्मा के प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और पीठ थपथपाया! कार्यक्रम मे जिला मीडिया प्रभारी कपिलदेव कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष सदर प्रेस क्लब अजीत गौड, तहसील उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, विशेष सम्मानित सदस्य राहुल विश्वकर्मा, सोनू चौधरी, श्रीराम वर्मा, राम अवध विश्वकर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, विजय सिंह, विजय कुमार मद्धेशिया, रत्नेश शर्मा, विजय कुमार तिवारी, योगेश गोविन्द राव, अरविंद कुमार, जिला सचिव प्रदीप कुमार, राधेश्याम राजभर, अवनीश कुमार यादव, जिला प्रवक्ता तेज प्रताप सिंह, देवरिया जिले के जिला कार्यकारिणी सदस्य रणजीत शर्मा, नीलकमल भारती , इम्तेयाज सहित सैकड़ों सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे सभा के समापन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने भगवान वुद्ध का दर्शन किया!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे