Friday, April 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़पूर्व पार्षद ने सवा करोड़ की बीएसपी की जमीन बेची, प्रशासन की...

पूर्व पार्षद ने सवा करोड़ की बीएसपी की जमीन बेची, प्रशासन की टीम ने खाली कराया

पूर्व पार्षद ने सवा करोड़ की बीएसपी की जमीन बेची, प्रशासन की टीम ने खाली कराया

दुर्ग जिले से बड़ी खबर बीएसपी इनफोर्समेंट टीम की कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। टीम ने गुरुवार को मरोदा क्षेत्र में पूर्व पार्षद नरेश कोठारी द्वारा कब्जा किए गए जमीन को खाली कराया। इसकी कीमत 1.25 करोड़ आंकी गई है। पूर्व पार्षद नरेश कोठारी ने वर्षों से मरोदा क्षेत्र मे मरोदा फ्लाइओवर के बायीं ओर सूर्या नगर बस्ती में बीएसपी की जमीन पर कब्जा कर प्लाॅट काटकर लोगों को बेचने का कारोबार कर रहा था। इतना ही नहीं पार्षद ने खुद का घर, राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यालय और कारोबार के लिए भी बीएसपी की जमीन पर कब्जा किया।कब्जे की जमीन पर वह सीमेंट पोल की फैक्ट्री संचालित कर रहा था। उसकी इन गतिविधियों की जानकारी मिलने पर नगर सेवाएं विभाग ने उसे जमीन खाली करने के लिए एक-एक कर कई नोटिस जारी की लेकिन पूर्व पार्षद ने कब्जा नहीं छोड़ा। जिसके बाद मामला संपदा न्यायालय भेज दिया गया। कोर्ट ने पूर्व पार्षद और उसके द्वारा बेचे गए प्लाॅट के कब्जेधारियों के खिलाफ डिक्री पारित की।
जिसके बाद इनफोर्समेंट टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कुल 10 हजार वर्गफुट जमीन को खाली कराया। कब्जेधारियों में पूर्व पार्षद सहित जहीर खान, अजय सिंह, मिली, जितेंद्र कुमार, काशीराम जोशी, लक्ष्मी सूर्यवंशी, राजकिशोर गिरी शामिल है। जमीन खाली कराने के लिए तीन जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। खाली कराई गई जमीन की कीमत 1.25 करोड़ बताई गई। कार्रवाई के दौरान बीएसपी के करीब 100 अधिकारी-कर्मचारी पुलिस जवान व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे