विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा पीड़िता ने निचलौल थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर विदेश मे नौकरी दिलाने के लिए मोटी रकम लेकर दलाल ने धोखे से रियाद की जगह दुबई भेज दिया. दलाल ने रियाद मे वाहन चालक की नौकरी का बीजा देने की बात कहकर दुबई का बीजा देकर दिल्ली से उड़ान करा दिया.रियाद न जाकर दुबई मे फंसा पीड़ित युवक 13 दिन से मुश्किल हालत मे है.पीड़ित युवक के चचेरे भाई ने दलाल के विरुद्ध निचलौल (महाराजगंज ) थाने मे लिखित तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया है.मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहनाग, थाना- कैंम्पियरगंज, जिला – गोरखपुर निवासी सत्येंद्र यादव पुत्र राम भेजू यादव ने निचलौल थाने मे दिए गए लिखित तहरीर मे कहा है कि मेरे चचेरे भाई इंन्द्रकेश यादव पुत्र हरीराम ग्राम शिवपुर थाना कैंम्पियरगंज जिला गोरखपुर को विदेश भेजने हेतु निजामुद्दीन पुत्र ताहिर अंसारी ग्राम-बोदना, थाना- ठूठीबारी, जनपद महराजगंज जो निचलौल तहसील के गेट के तरफ जोया इनफार्मेशन के नाम से आफिस खोल रखा है। विदेश भेजने के लिए उसने कहा था 1लाख 20 हजार हमको देंगे तो हम आपको विदेश का बीजा देंगे तथा विदेश भेजवा देगे. मेरा भाई निजामुद्दीन को 67000 रूपये नगद एवं 53000 रुपये अपने खाते से ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद निजामुद्दीन ने इंद्रकेश यादव क़ो 22.सितंबर 2022 क़ो रियाद भेजने के लिए दिल्ली भेजा. दिल्ली से उड़ान करते समय रियाद का बीजा न देकर दुबई का बीजा देकर दुबई भेज दिया और कहा कि वहां ड्राइवर का काम करना है लेकिन जब इंद्रकेश दुबई पहुंचा है तब से आज तक उसको कोई काम नहीं मिला.
सत्येंद्र यादव ने कहा है कि निजामुद्दीन से बार- बार कहा जा रहा है कि मेरा भाई विदेश जाकर बैठा है और कोई काम नहीं कर रहा है। ऐसा कहने पर निजामुद्दीन मुझसे आमदा फौजदारी हो रहा है।
सत्येंद्र यादव ने निजामुद्दीन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए इंद्रकेश यादव को वापस बुलाने की व्यवस्था किये जाने की मांग किया है.


