Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा थाना प्रांगण मे बारावफात त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक...

पनियरा थाना प्रांगण मे बारावफात त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

पनियरा थाना प्रांगण मे बारावफात त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले मे पनियरा थाना प्रांगण में शनिवार को बारावफात त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक महराजगंज एसडीएम महोदय तथा पनियरा थानाध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महराजगंज एसडीएम महोदय ने कहा कि कोई व्रत या त्यौहार आपसी सौहार्द का प्रतीक होना चाहिए इससे किसी की हानि ना हो। उन्होंने कहा कि नगर में निकलने वाले जुलुस में शांति बनाये रखें।साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ हो। जुलुस के सम्बन्ध में सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अन्तर्गत ही बारावफात का त्यौहार मनाए। सभी को सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करना होगा। कहा कि किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें इसपर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पनियरा थानाध्यक्ष महोदय ने मौजूद युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि आप सभी फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप अकाउंट पर ऐसा कोई पोस्ट ना डालें जिससे समाज में वैमनस्यता का वातावरण बनें।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे