जान जोखिम में डाल नदी से लकड़ियां निकाल रहे लोग
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी नदियों एवं नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। बाढ़ की चपेट में आकर बहुत सारे पेड़-पौधे गिर जाते हैं, जिन्हें चुनने की कोशिश अक्सर लोग करते हैं। इस समय भी नदी नालों में बह रही लकड़ियों को लोग जान जोखिम में डालकर चुन रहे हैं।ऐसा ही एक नजारा गुरुवार को देखने को मिला। नौतनवा थाना क्षेत्र के रतनपुर टोला मोतीपुर गांव के सामने रोहिन नदी की धारा में बहकर जा रही लकड़ी को लोग जान जोखिम मे डालकर पकड़ते नजर आए। नदी के बढ़ते जल स्तर और पानी के वेग का दहशत भी उनके दिल में नजर नहीं आया। नदी की धारा में एक सागौन का पेड़ बहकर जा रहा था, जिसे पकड़ने के लिए एक युवक नदी में कूद गया। रस्सी बांधकर आखिर उसे पानी से बाहर खींच ही लाया। फिर अपने सहयोगियों के साथ लकड़ी को काटकर घर ले गया।


