38 गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नौतनवां के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार रात से बिजली कटी तो बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बहाल हो गई। क्षेत्र के लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा। अड्डा बाजार विद्युत उपकेन्द्र से होने वाली 38 ग्राम पंचायतों में विद्युत आपूर्ति ठप है। सिसवा तौफीर, करैलिया, करैला, बसंतपुर, मुड़ली, राजपुर, जंगल गुलरिहा, अड्डा बाजार, रामनगर, हनुमानगढ़िया, धोतियहवा, कजरी, बैरवा बनकटवा, बैरवा चंदनपुर, चड़लहा, बरवा कला, गजरहा, बनवाटारी आदि गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है। रशीद खान, चंद्रजीत यादव, शंभू यादव, पशुपति गुप्ता, नंदकिशोर यादव ने बताया कि बिजली नहीं रहने से परेशानी हो रही है। अवर अभियंता प्रेम नारायन कश्यप ने बताया कि कई जगह फाल्ट की वजह से आपूर्ति बंद थी। बारिश बंद होने पर फाल्ट ठीक करा दी जाएगी।


