Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतार पर शीशम का पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप

तार पर शीशम का पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप

तार पर शीशम का पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले मे सिंदुरिया गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर विद्युत तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिसके कारण 12 गांव के लोगों को चौबीस घंटे से अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बुधवार से तेज हवा के साथ हो रही मूसलाधार बारिश केकारण सिंदुरिया ग्राम सभा में जाने वाले मुख्य मार्ग पर शीशम का पेड़ विद्युत तार पर गिरने से सिंदुरिया क्षेत्र के हरिहरपुर, पतरेंगवा, रामपुरमीर, मोहनापुर, कुइयां कंचनपुर, सिसवनिया, पकड़ियार बुजुर्ग, सिंदुरिया सहित अन्य गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई है। सिंदुरिया निवासी जोखई प्रजापति, उमेश गुप्ता, दब्बीर हसन, पन्ने लाल, अंगद आदि ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। अवर अभियंता शशिकांत गुप्ता का कहना है कि बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था को बहाल करने में समस्या आ रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे