नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई अंतिम विदाई
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थानीय नदी व तालाब में विसर्जित कर दिया गया। इसके पूर्व दशमी व नवमी को धूमधाम से मां की पूजा-अर्चना की गई। दशमी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन के उपरांत पूजा का विसर्जन किया गया। सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमा को विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।महराजगंज जनपद सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नवरात्र एवं दुर्गा पूजा सादगी पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। नवरात्र का समापन नवमी पूजा यानी बुधवार को अंतिम पूर्णाहुति (हवन) के साथ किया गया। वहीं क्षेत्र पनियरा के ग्राम सभा कमासिन खुर्द में स्थापित मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को पुलिस बल की मौजूदगी में गांव के विभिन्न टोला मोहल्ला का भ्रमण कराकर प्रतिमा को विसर्जन कर दिया गया। सरकारी मापदंडों का पालन करते हुए लोगों ने पर्व को मनाया साथ ही प्रतिमा का विसर्जन भी किया। गांव में महिलाओं को एक दूसरे के साथ सिदूर होली खेलते भक्तों ने मां का दर्शन किया। श्रद्धालुओं के आस्था और भक्ति में कोई कमी नहीं हुई। लोग मेला का आनंद नहीं ले सके कितु मां का दर्शन में श्रद्धालुओं ने सावधानी और संयम बरतते हुए पूजा अर्चना की। वहीं बुधवार को शांतिपूर्ण निर्मित सुहागिन माताओं ने नियम निष्ठा के साथ पूजा अर्चना कर मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी।


