कार ने दो चचेरी बहनों को रौंदा,हुई दर्दनाक माैत
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले में आज सड़क दुर्घटना में दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था। उसने पहले स्कूटी में टक्कर मारी फिर दोनों बहनों को रौंद दिया। जिसके बाद गाड़ी रूक गई। दुर्घटना में गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहियां खुर्द गांव का है। बुधवार को तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट गाड़ी की टक्कर से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में मातम फैल गया। पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान अंशिका जायसवाल 9 वर्ष, शालू जायसवाल 12 वर्ष ग्राम बसहियां खुर्द के रूप में हुई। चश्मदीदों के अनुसार गाड़ी चालक अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी और पूरे नशे में था।बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार से गोरखपुर की तरफ से आ रही थी। बसहियां खुर्द के पास सड़क के किनारे बनी नाली के उस पार जाकर पहले दीवार से टकराया, फिर खड़ी स्कूटी में टक्कर मारी। उसके बाद दोनो चचेरी बहनों को रौंदते हुए निकल गया और कुछ दूरी पर दीवार में टकरा कर रुक गया। गाड़ी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है।कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक की पहचान विजय चौधरी निवासी हथियागढ़ थाना कोतवाली के रूप में हुई। सूचना पा कर मौके पर पुलिस भी पहुंची है। श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायल विजय चौधरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल गई। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर आनंद गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


