समाजवादी पार्टी के पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ग्राम सभा कमासिन खुर्द में दाह संस्कार में हुए शामिल

समाजवादी पार्टी के पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ग्राम सभा कमासिन खुर्द में दाह संस्कार में हुए शामिल

 

महराजगंज:- यूपी मे महाराजगंज जिले के पनियरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान शनिवार को ग्राम सभा कमासिन खुर्द पहुंचे, जहां उन्होंने एक स्थानीय ग्रामीण के दाह संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।ग्रामीणों के अनुसार कमासिन खुर्द गांव में एक किसान की आकस्मिक मृत्यु के बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। सूचना मिलते ही भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और दुःख की इस घड़ी में पार्टी द्वारा सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने गांव के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ग्रामीणों और गरीब-किसानों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर कई स्थानीय कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उनके इस संवेदनशील व्यवहार की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *