पनियरा मे जहरीला पदार्थ खाने वाली 19 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत, प्रेमी और होटल संचालक मित्र पर शोषण का आरोप

पनियरा मे जहरीला पदार्थ खाने वाली 19 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत, प्रेमी और होटल संचालक मित्र पर शोषण का आरोप

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवती के प्रेमी और उसके होटल संचालक मित्र पर शोषण का आरोप लगाते हुए पनियरा पुलिस को तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार, युवती का करम्हिया चौराहे पर सीएचसी चलाने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने अपने संबंधों का लाभ उठाते हुए युवती को पनियरा में होटल संचालित करने वाले अपने मित्र के होटल पर ले जाकर उसके साथ शोषण किया। इस बात को लेकर युवती नाराज थी।बताया जा रहा है कि बुधवार को युवती अपने प्रेमी के सीएचसी केंद्र पर पहुंची, जहां दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। इसी दौरान युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।घटना के बाद प्रेमी ने युवती के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन युवती को इलाज के लिए पनियरा स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार को युवती की मौत हो गई।अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पनियरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं।इस मामले में पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *