15 किलोमीटर के सफर में 50 रुपये का किराया, पनियरा को रोडवेज का इंतजार, सपा भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने उठाया मुद्दा
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर महराजगंज जिले के पनियरा से जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। इस छोटे से सफर के लिए यात्रियों को 50 रुपये तक किराया देना पड़ रहा है। इस मार्ग पर सरकारी रोडवेज बस सेवा नियमित रूप से नहीं चलती है।यात्रियों का आरोप है कि निजी बस और टेंपो चालक मनमानी तरीके से किराया वसूल रहे हैं। यदि रोडवेज बस चलती तो यही किराया 20 से 25 रुपये होता, लेकिन निजी वाहनों में 40 से 50 रुपये लिए जा रहे हैं। सुबह और शाम के समय किराया और बढ़ा दिया जाता है।पनियरा से परतावल और भटहट जाने के लिए भी यही स्थिति है। 15 किलोमीटर की दूरी के लिए 50 रुपये वसूला जा रहा है। स्कूली छात्र, बुजुर्ग और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई बार टेंपो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठा दी जाती हैं। समाजवादी पार्टी के भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि पनियरा के लोगों को सुरक्षित और सस्ता सार्वजनिक परिवहन मिलना उनका अधिकार है। पिछले दो वर्षों से रोडवेज बस सेवा की मांग की जा रही है। अमीर खान ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि जल्द नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू नहीं हुई तो जनता के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अगर वे निर्वाचित होते हैं तो उनकी पहली प्राथमिकता पनियरा से महराजगंज के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू कराना होगा। रोडवेज विभाग के अधिकारी ने बताया कि बस और चालक की कमी के कारण इस मार्ग पर सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इस मार्ग पर बस संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार है। अगले दो महीनों में रोडवेज बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
