विद्युत बिल जमा न होने से कटी बिजली, बौखलाये व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर के फ्यूज को उड़ाया, ग्रामीणों को नहीं करने दे रहा सही
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले मे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामपंचायत अन्ध्या के ग्रामवासी अंधेरे में रहने को हुए विवश। बताते चलें कि ग्रामपंचायत अन्ध्या में फुलवारी पत्नि रामनरेश का विद्युत बिल बकाया होने के कारण लाइन काट दी गयी थी जिससे ख़फ़ा होकर उक्त व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर के दो फ्यूज को बांस के सहारे तोड़ दिया इधर गर्मी और उमस से परेशान ग्रामीणों ने जब फ्यूज को सही कराना चाहा तो उन्हें सही भी नहीं करने दिया ग्रामीण रामन्दर, अब्दुल्लाह, महेश, राजदेव, बशिष्ठ कुमार यादव, मनोज राय, पप्पू यादव, राकेश वर्मा, राज सिंह, बृजेश, अवधेश, कुसुम, मुकेश, रमेश, संजय मल्ल, एकरार, कमलेश चौधरी, विजय चंद साहनी ने बताया कि हमने अवर अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मर को सही कराने व उचित कार्रवाई की मांग की है।


