914 स्थानों पर स्थापित होंगे पूजा पांडाल
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर जिले में 914 स्थानों पर स्थापित होने वाले पूजा पांडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा पंडालों पर पुलिस की पैनी नजर तो होगी ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी प्रकार की समस्या से त्वरित निबटा जा सके। इसके अलावा पुलिस विभाग ने पूजा समितियों को पांडाल में सीसीटीवी लगवाने का भी निर्देश दिया है। शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से आरंभ हो रहा है। ऐसे में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य व आकर्षक पंडाल तैयार करने के लिए पूजा समितियों की ओर से तैयारी तेज हो गई है।


