ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से की सड़क निर्माण में अनियमितता को जांचकर कार्रवाई की मांग
महराजगंज:यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कनैला से मौलागंज चौराहे तक दो किमी बन रहे पिच मार्ग पर निर्माण में अनियमितता बरते जाने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध कहां की लगभग दो किलोमीटर से ऊपर बना रहे इस बीच मार्ग पर गिट्टी डालकर उसके मिट्टी से ढक दिया गया है ।बाद में डरस्ट डाल कर दबा दिया जा रहा है।जिससे रोड की गुणवत्ता खराब हो रही है जिसको लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से की सड़क निर्माण में अनियमितता को जांचकर कार्रवाई की मांग किया। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण में लगातार अनियमितता बरती जा रही है। बड़ी गिट्टी को मिट्टी से ढक दिया गया है और मानक की धज्जियां उड़ाकर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे अरसे के बाद के क्षेत्र में सड़क निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इसमें अनियमितता बरतने वाले के विरुद्ध जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। पनियरा विधान सभा क्षेत्र में है
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने वाले ठेकेदार को काली सूची में डालने की मांग की है। साथ ही सड़क की गणुवत्ता को लेकर विभागीय जांच के बाद निर्माण कार्य को फिर से कराने की मांग की है।जहां से लोग जिला महाराजगंज के लिए जाते हैं। जो भ्रष्ट ठेकेदारों द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है ।कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी के द्वारा अपने चहेते को टेंडर देकर गलत कार्य कराया जा रहा है जिसे लेकर ग्रामीण रमाकांत निषाद आकाश दीनदयाल रामदेव साहनी घरभरन किशन सावित्री देवी शकुंतला देवी इंद्रावती देवी गोविंद राजू निषाद बुधन ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग किया है।शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर ठेकेदार मनमानी करने पर अमादा हो गया है।
इस संबंध में अवर अभियंता रविशंकर ने बताया कि गलती से थोड़ा बहुत मिट्टी पड़ गया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।


