Wednesday, August 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपने ही सिक्कों से खुद को तौलवाकर घिरे सपा नेता

अपने ही सिक्कों से खुद को तौलवाकर घिरे सपा नेता

अपने ही सिक्कों से खुद को तौलवाकर घिरे सपा नेता

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा नरकटहां खुर्द में समाजवादी पार्टी के नेता राजेश निषाद का कारनामा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता के बीच खुद को वजनदार और लोकप्रिय दिखाने के चक्कर में नेता जी ने ऐसा छलावा किया कि अब उनकी और पार्टी की फजीहत हो रही है।जानकारी के अनुसार नरकटहां खुर्द में आयोजित एक कार्यक्रम में सपा नेता राजेश निषाद पहुंचे थे। जनसमर्थन दिखाने के लिए उन्होंने तराजू पर तौले जाने का पूरा ताना-बाना बुना।आमतौर पर नेता को ग्रामीणों और समर्थकों द्वारा सिक्कों से तौला जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ महिलाओं और पुरुषों ने सौ और पचास रुपये दिए भी थे। लेकिन इसके बावजूद नेता जी अपने साथ सिक्कों का ढेर लेकर आए थे।तराजू के एक पलड़े पर खुद बैठ गए और दूसरे पलड़े पर अपने ही लाए गए सिक्कों को रखवाकर वजन कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा नेता जी खुद अपने सिक्के लाकर तौले जाने का नाटक कर रहे हैं।बुजुर्गों ने बताया कि बहुत पहले इस क्षेत्र में गनपत सिंह और जमुना निषाद जैसे तेज-तर्रार नेता अपनी लोकप्रियता की वजह से जनता द्वारा सच्चे मन से सिक्कों से तौले गए थे। लेकिन इस बार जनता का प्यार नहीं,जेब के सिक्के काम आए।घटना के बाद सोशल मीडिया पर सपा नेता की जमकर किरकिरी हो रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे