Wednesday, August 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेक काटकर व वृक्षारोपण कर मनाया गया सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश...

केक काटकर व वृक्षारोपण कर मनाया गया सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी का 45 वां जन्मदिन

केक काटकर व वृक्षारोपण कर मनाया गया सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी का 45 वां जन्मदिन

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील अहमद नदवी का 45वां जन्मदिन बुधवार को रामपुर बलडीहा, महराजगंज में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष एसरार खान के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी के जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके उपरांत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हैदर अली ने किया। इस अवसर पर तबारक अली, तौफीक अहमद, सहाबुद्दीन, इरफान, वरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शकील अहमद नदवी ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्मदिन समारोह के साथ वृक्षारोपण कर सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे