खाद संकट,जलभराव और मच्छरों के प्रकोप को लेकर AAP का तहसील पर प्रदर्शन
महराजगंज -: यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर आम आदमी पार्टी जनपद महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम महाराजगंज के नाम संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार निचलौल को सौंपा गया।
1. खाद संकट : निचलौल क्षेत्र के सरकारी गोदामों पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं है। खेती का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन किसान परेशान हैं। प्राइवेट दुकानों पर कालाबाजारी चरम पर है – 1350 रु का डीएपी 1800-2000 रु में और 250 रु का यूरिया 400-500 रु में बिक रहा है। किसानों को मजबूरन महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है। मांग है कि सभी गोदामों पर खाद-यूरिया तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
2. नहर-नाले-तालाब की सफाई : बरसात शुरू होने से पहले निचलौल क्षेत्र के नहर, नाला, तालाब, पोखर-पोखरी की तत्काल सफाई कराई जाए। समय से सफाई न होने पर गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है, सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं और आवागमन बाधित होता है। सभी जलस्रोतों की सफाई का आदेश जारी हो।
3. मच्छररोधी दवा का छिड़काव : शहर से गांव तक मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए तत्काल फॉगिंग/दवा छिड़काव कराया जाए। राधेश्याम यादव, सत्तार अली, दशरथ प्रजापति, विद्यासागर सिंह, ओमकार मिश्रा, सुदामा लॉरी भाई, रिंकेश भारती, मुसाफिर राजेश हुसैन, रामआसरे, मुर्तुजा, इंद्रजीत यादव, परमानंद, कृष्णमुरारी, सीताराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


