एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता पर प्रशासन का दावा विफल
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर भले ही जिला प्रशासन आंकडों का लेखा जोखा पेशकर कह रहा है कि जनपद में कही गैस सिलेंडर की कमी नहीं है लेकिन धरातल पर असलियत कुछ और ही है।पनियरा में एक मात्र गैस एजेंसी पर चार दिनों से गैस आर्ड ही नहीं। गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि प्लांट में ही गैस नहीं है तो गैस की गाडी कैसे आ एगी।क्षेत्र की जनता सैकड़ो की संख्या में रोज रहशूग्रु बागीचे में लोग लाइन लगाते थे और दोपहर बाद तक गाडी ना आने की जानकारी के बाद निराश होकर घर लौट जाते थे।मंगलवार को दोपहर बाद करीब 150 सिलेंडर लदी गाडी आर्ड और मौके पर लगभग चार सौ लोग लाइन लगाए थे।पुलिसबल के सहयोग से किसी तरह गैस बंटी लेकिन लगभग 250 लोग बिना गैस लिए मुंह लटकाए घर वापस चले गए। मंगलवार क करीब 8 बजे रात्रि में न्यूज पैच को जानकारी मिली कि कुद लोग इसी रात में ही अभी से गैस सिलेंडर लेकर लाडन में लग गए है। इस सचना पर न्यज पैच रिपोर्टर मौके पर पहंच कर वास्तावेकता का पता लगाया तो वाकई लोग रात्रि के अंधेरे में बगीचे में अपना गैस सिलेंडर रखकर कीडे मकोडे काटने के रिस्क से बेखौफ होकर गैस सिलेंडर आपस में सहमति से कौन आगे है कौन पीछे रखकर सुबह होने और गैस की गाड़ी आने क इंतजार कर रहे थे। रात्रि में लाडन में पनियरा के बरगटवा निवासिनी लगभग 65 वर्षीया धनावती ने बताया कि उनके घडे बियाह बा बाकी इंतजाम कब करब जब कुल समैया गैस लेहल में लग जार्ड। यह कहे जाने पर कि शादी ब्याह के लिए डी एम साहब ने अलग से व्यवस्था किया है।इस पर बुजुर्ग ने जवाब दिया कि हम घर के अकेले बाटी हम महराजगज कैसे जाइब।इसी तरह बरगदवा निवासिनी मोमिना खातन, पनियरा के ही विभिन्न टोलो व वार्डों के निवासी क्रमश: राजेश , अब्दल कादिर, सोन अंसारी, खैरुद्दीन, नसीम , रमजान व अरबाज आदि लाडन लगाकर रात्रि में ही खडे थे।धीरे धीरे रात में ही गैस के लिए लोग खाना खा पीकर पूरी रात बगीचे में जान जोखिम मे डालकर सोने की तैयारी से आने का सिलसिला जारी रहा। इस बावत एजेंसी के प्रोपराइटर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका बताते चलें कि पनियरा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के जनसनवाई पोर्टल पर शिकायत किया था कि अगर गैस की शत प्रतिशत होम डिलीवरी की जाए तो रात रात भर जग कर जनत लाइन नहीं लगती। इस पर रिपोर्ट लगाकर एक सक्षम अधिकारी द्वारा भेज दिया गया कि होम डिलेवरी की जा रही है।


