जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक
कुशीनगर:-यूपी के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष, रविन्द्रनगर, कुशीनगर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। साथ ही, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे माननीय सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी तथा विधायकगण पड़रौना सदर मनीष जायसवाल खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय रामकोला विनय प्रकाश गौड़ हाटा श्री मोहन वर्मा तमकुहीराज डॉ असीम राय जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय जिलाधिकारी कुशीनगर, मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


