Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघरेलू विवाद में देवर-देवरानी पर मारपीट का आरोप, पनियरा थाने में मुकदमा...

घरेलू विवाद में देवर-देवरानी पर मारपीट का आरोप, पनियरा थाने में मुकदमा दर्ज

घरेलू विवाद में देवर-देवरानी पर मारपीट का आरोप, पनियरा थाने में मुकदमा दर्ज

महराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलागंज खास गांव में घरेल् हिस्से-बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पूलिस ने देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अन्सार मौलागंज खास निवासी नूरजहां खातून पत्नी अस्दुल्लाह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 9 मार्च की शाम करीब 5 बजे घरेल हिस्से-बंटवारे को लेकर उनके देवर अमजद शाह पुत्र स्व. रसीद शाह और देवरानी गुलशन जहां उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने कथित रूप से लाठी डंडे और लात-मुक्कों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।पीड़िता के अनुसार जब उनका बेटा अस्सू बीच-बचाव करने पहंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी इस संबंध में नूरजहां खातून की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष के आदेश पर उपनिरीक्षक अंकित कमार राय को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस का कहन है कि मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे