विधानसभा पनियरा के अकटहिया मे गाजे बाजे के साथ निकला कलश यात्रा
महाराजगंज के पनियरा स्थित अकटहिया धाम में श्री श्री प्रथम रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 501 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े भी शामिल थे। यह महायज्ञ 30 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक भक्ति गीत गा रही थीं और युवा ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते दिखे।


