विधानसभा पनियरा में फंदे से लटका मिला शव. मौके पर पहंची पूलिस
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा मे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बैजौली टोला डोडरड गांव में एक 19 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बताया है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।


