विधानसभा पनियरा में बृज़र्ग से 26 हजार रुपए की ठगी.पुलिस जाच मे जुटी
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा में एक बुजुर्ग से 26 हजार रुपये की ठगी हुई है। ठगों ने बुजुर्ग को रुमाल में लपेटकर रखी गई दो लाख रुपये की नकली गड्डी थमा दी और उनके पास मौजूद 26 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ।
ठगी की घटना की मुख्य बातें
– बुजुर्ग सुरेश सिंह (60) से 26 हजार रुपये की ठगी हुई
– ठगों ने नकली गड्डी थमाई और असली नोट लेकर फरार हो गए
– पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है


