विधानसभा पनियरा में पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम
महराजगंज:- यूपी मे महराजगंज जिले से बड़ी खबर महराजगंज जिले के पनियरा नगर पंचायत में एक दुखद घटना हुई है। बीमार पति लालमन सिंह (70) की मौत के सदमे में उनकी पत्नी रूमाली देवी (62) ने भी दम तोड़ दिया। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। लालमन सिंह पिछले काफी समय से बीमार थे और बुधवार रात उनकी मौत हो गई। पत्नी रूमाली देवी पति के वियोग में यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और कुछ ही मिनटों में उनकी भी मौत हो गई।दोनों के तीन बेटे हैं – जगदीश, प्रदीप और संदीप। मोहल्ले वालों का कहना है कि उन्होंने ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया, जो उनकी प्रेम और साथ की कहानी को दर्शाता है।


