Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकमासिन बुजुर्ग मे खेतों में जा रहा नाला का गंदा पानी

कमासिन बुजुर्ग मे खेतों में जा रहा नाला का गंदा पानी

कमासिन बुजुर्ग मे खेतों में जा रहा नाला का गंदा पानी

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा ब्लाक अंतर्गत कमासिन बुजुर्ग में घरों से निकलने वाले गंदे पानी को निकालने के लिए बनाया गया नाला लोगों के लिए मूसीबत बना हुआ है। ग्राम वासियों का कहना है नाला से बहने वाले पानी को तालाब या फिर कैनाल में न गिराकर जिम्मेदार व्यक्ति ने अधरा छोड दिया। ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत के बाद भी उक्त समस्या में कोर्ड निराकरण नहीं हुआ है। मुहल्ले के लोगों का कहना है गंदा पानी एक जगहृ पर एकत्र होने से बीमारियों का खतरा दर्जनों परिवारों में मंडरा रहा है। नाला का गंदा पानी जिन खेतों में एकत्र हो रहा है, खेत मालिकों द्वारा बंधा लगाने के बाद रास्ते में भर जाता है। मुहल्लेवासियों का कहना था यदि समस्या का समाधान शीघ्र ही नही निकलता है तो बारिश के दिनों में आवागमन की भी दिक्कत से उन्हें गुजरना पड़ सकता है

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे