पनियरा में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान मजदूर की मौत
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 11 गांधीनगर निवासी राम आसरे उर्फ पन्नेलाल (35) की बीती रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।हादसे के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:00 बजे राम आसरे पनियरा आरकल के पास सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है और तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग मृतक के परिवार के लिए प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं।


