Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहथिया नक्षत्र की बारिश से लहलहाई किसान की फसलें,पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी...

हथिया नक्षत्र की बारिश से लहलहाई किसान की फसलें,पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान

हथिया नक्षत्र की बारिश से लहलहाई किसान की फसलें,पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर हथिया नक्षत्र के आगमन के साथ झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। शुक्रवार को भी दिनभर हुई बौछारों ने फसलों को नई जिंदगी दी, जिससे धान, मूंगफली और सब्जियों की फसलें हरी-भरी हो उठीं। सितंबर में कम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि लगातार तेज धूप ने फसलों को नुकसान पहुंचाया था। सिंचाई के लिए किसानों को डीजल पंपों पर मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही थी। पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान और प्रदेश सचिव भाई रामलाल यादव ने बताया कि पुरानी कहावतों के अनुसार, हथिया नक्षत्र (हस्त नक्षत्र) में खूब बारिश होती है। शुक्रवार से शुरू हुए इस नक्षत्र के साथ बारिश ने किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान ने बताया कि इस समय धान में पुष्पन और फलन की प्रक्रिया चल रही है। यह बारिश धान के लिए अमृत के समान है, जिससे फसलों का समुचित विकास होगा और धान की बालियों की गुणवत्ता बढ़ेगी। इससे धान के उत्पादन में वृद्धि की संभावना है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे