आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – भारत के वीर सपूतों और वीरांगनाओं के बलिदान को जीवन्त कर गए बच्चे

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – भारत के वीर सपूतों और वीरांगनाओं के बलिदान को जीवन्त कर गए बच्चे

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर विकास खण्ड परतावल क्षेत्र के अंतर्गत स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य आशिक अली एवं पूर्व प्रधान साबिर अली ने झंडा रोहण किया, साथ ही खुर्शीद खान, प्रबंधक वालीउल्लाह खान, संरक्षक निसारुल्लाह खान व क्षेत्र के अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। झंडा रोहण के पश्चात विद्यालय एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा रैली निकली गई। रैली विद्यालय से हरपुर चौक होते हुए पेट्रोल पम्प तक जाकर पुनः वापस विद्यालय आ गई। रैली के आकर्षण का केंद्र रहा छात्राओं द्वारा भारत मां की झांकी। विद्यार्थियों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों द्वारा विभिन्न नारों से गूंजता रहा गगन, लोगो को भारत के वीर सपूतों और वीरांगनाओं के बलिदान को जीवन्त कर गए बच्चे। इस रैली को सकुशल सम्पन्न कराने में श्यामदेउरवा पुलिस प्रशासन का भी अहम योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस प्रशासन, विद्यार्थियों, विद्यालय परिवार और क्षेत्र के सम्मानित जनता का भी आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *