प्रधानाचार्य व युवक में हुई मारपीट बना चर्चा का विषय ,पुलिस की सक्रियता से शांत हुआ मामला
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर नगर पंचायत पनियरा में राहसुगुरु धाम के पास स्थित एक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य व युवक से सड़क पर हुई मारपीट का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । मामले की सूचना पर पनियरा पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर हो रहे मारपीट को शांत करते हुए बाइक सवार युवक को थाने लेकर गई । घटना के सम्बंध में जो चर्चाएं सरेआम हो रही है उसके अनुसार पनियरा – रजौड़ा मार्ग पर राहसुगुरु धाम के पास स्थित एक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के ओर मुड़ने वाले मार्ग पर अपने कुछ सहयोगी के साथ मे खड़े थे कि इसी समय नगर पंचायत पनियरा निवासी दो युवक एक स्कूटी से पनियरा – धन्ग़रहवा के लिंक मार्ग पर अपनी बाइक लेकर मुड़ने लगा तभी उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उसे उधर जाने से रोक दिया । शायद वह भूल गए कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में सरकारी मार्ग को कोई बंद नही कर सकता । युवक भी अपनी जिद्द पर अड़ा था इसी बीच प्रधानाचार्य ने अपना आपा खो दिया और अपने सहयोगी लोगो के साथ मिल कर उसे मारने लगे । बताया गया कि मारपीट जब कुछ देर तक चलती रही तो इसी बीच मामले की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुँच गई अन्यथा वहां का दृश्य कुछ और ही बन जाता । चर्चाओं के अनुसार उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है । चर्चा तो यह भी हो रही है कि सरकारी मार्ग पर स्कूटी से जा रहे युवक को जबरन क्यो रोका गया ? क्या बाइक सवार युवक को रोकना गलत नही है ? युवक यदि गलत ही था तो पुलिस को बुलाना चाहिए था या स्वयं प्रधानाचार्य द्वारा उसे मारना पीटना चाहिए था ? चर्चाओं का बाजार गर्म है कि उक्त मामले में अगली कार्यवाही क्या होती है । हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।
सीसी टीवी की कर ली जाए जांच तो खुल जाएगी सच्चाई
उक्त मारपीट के प्रकरण में उक्त विद्यालय पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा होगा यदि उक्त सीसीटीवी कैमरे की जांच करा ली जाए तो पृरे मामले की सच्चाई सामने आ जाती कि गलत कौन था ? ज और उठ रही तरह – तरह की चर्चाओं पर विराम भी लग जाता ।व


