हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व,26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर
गोरखपुर:- यूपी के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर भाइयों से मिलकर खिल उठे चेहरे आज दिनांक 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सेनानायक महोदया 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर श्रीमती निहारिका शर्मा की उपस्थिति में वाहिनी बैडमिंटन हाल में सभी महिला रिक्रूट आरक्षियों व उनके परिजनों/भाइयों के द्वारा अपने बहनों से तिलक लगवा कर, मुंह मीठा करवा रक्षाबंधन सूत्र बंधवा कर रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेनानायक महोदय ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अपने संबोधन में कहां कि *”रक्षाबंधन का पर्व हमें भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व को समझता है और हमें आपसी प्रेम और सहयोग के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। यह पर्व हमें हमारे परिवार और समाज में सकारात्मक संबंध बना बनाने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है /इस अवसर पर उप सेनानायक श्री अशोक कुमार वर्मा, RTC प्रभारी श्री संजय कुमार यादव, प्रभारी सूबेदार शान सहायक श्री योगेश यादव, सभी महिला रिक्रूट आरक्षी तथा उनके परिवारजन आदि उपस्थित है।


