उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होने पर हर्ष
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर स्थानीय पनियरा इण्टर कालेज मन्नान खां विद्यालय के पूर्व छात्र रहे राज मणि तिवारी पुत्र दीनमणि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर चयनित होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां व प्रधानाचार्य आफताब आलम खान सहित सभी शिक्षकों ने राजमणि तिवारी को शुभकामना दी है। राजमणि पनियरा ब्लॉक के ग्राम सभा कमासिन खुर्द का निवासी है। उसके चयन से गांव व परिवार में खुशी का माहौल है।


