कलयुगी पिता ने 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, पीड़ित बच्ची का कराई मेडिकल परीक्षण, केस दर्ज

कलयुगी पिता ने 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, पीड़ित बच्ची का कराई मेडिकल परीक्षण, केस दर्ज

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबरसदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी पिता ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस दुष्कर्म के आरोपित पिता के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। इस घटना से ग्रामीणों नराज हैं।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में यह घटना गुरुवार की रात को बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपित नशे का आदी है। उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी दो बच्चों को छोड़ कर चली गई है। पीड़ित 11 साल की बालिका बड़ी है। उससे छोटा सात साल का एक भाई है। गुरुवार की रात बालिका व उसका भाई घर में थे। आरोप है कि रात में कलयुगी पिता घर पहुंचा। बेटी के साथ रिश्तों का तार तार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को बालिका व छोटे भाई ने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दे दिया। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैलने लगी। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। उसके बाद कोतवाल सत्येद्र कुमार राय पुलिस कर्मियों के साथ गांव में पहुंचे। घटना की जानकारी लिया। पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाल सत्यंद्र कुमार राय का कहना है कि प्रकरण में बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *