नगर पालिका भिलाई में हाई मास्क लाइट और स्ट्रीट लाइटें बनीं शोपीस,लाखों रुपए डकार गए अधिकारी
दुर्ग:- दुर्ग जिले के भिलाई नगर से बड़ी खबर नगर पालिका भिलाई के सेक्टर 7 सड़क नंबर 22 में स्ट्रीट लाइटों और हाई मास्क लाइटों का हाल बदहाल है। नगर के ज्यादातर हिस्सों में लगी लाइटें या तो बंद पड़ी हैं या फिर सही ढंग से काम नहीं कर रही हैं, जिससे लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और नगरवासी अंधेरे में सफर करने को मजबूर है। 7 सड़क नंबर 22 कल्याण कॉलेज के सामने लगा हाई मास्क लाइट कई महीने से खराब है। इसी तरह कल्याण कॉलेज के सामने लगा लाईट भी और आरो पानी की मशीन खराब है। रात के अंधेरे में राहगीरों को आने जाने में परेशानी होती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका भिलाई प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं हुई, जिससे स्थिति और खराब होती जा रही है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से बात करने की कोशिश की गयी लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।


