अखिलेश यादव के निर्देश पर 21 फरवरी को पाच प्रतिनिथिमंडल स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद के परिवार से मिलने आएंगे
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महराजगंज में स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या मामले की जांच के लिए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कल 21 फरवरी 2025 को पीड़ित परिवार से मिलेगे प्रतिनिधिमंडल में विशंभर निषाद पूर्व सांसद राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद सांसद राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ लोटन राम निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ तूफानी निषाद प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के शामिल होंगे। संत कबीर नगर के सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पूरव एमएलसी और प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप, चौधरी लोटन राम निषाद और तूफानी निषाद भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगा। साथ ही घटना की विस्तृत जानकारी एकत्र करेगा। यह जानकारी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। पार्टी का उद्देश्य है कि इस मामले में दोषियों को सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।


