बच्चों को संस्कारित होने की बहुत आवश्यकता -सौरभ कुमार

बच्चों को संस्कारित होने की बहुत आवश्यकता -सौरभ कुमार

बलिया से सीताराम शर्मा की रिपोर्ट

रसडा़(बलिया)।चित्रगुप्त एजूकेशनल टेम्पल एवं हाई स्कूल पट्टी छिब्बी बलिया पर 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा बहुत ही सुन्दर मां सरस्वती की वन्दना प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ आदित्य कुमार अंशु ने अब की बार कुछ हटकर कार्यक्रम तैयार कराया था। जिसमें प्रयागराज, महाकुंभ, अयोध्या तथा रामलला से सम्बंधित गीत और अभिनय देखने को मिला। मुख्य अतिथि सौरभ कुमार जी प्रांतीय अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन उत्तर प्रदेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बच्चों को संस्कारित होने की बहुत आवश्यकता है।देश भक्ति गीत, भजन, कौव्वाली, पिरामिड आकर्षण का केंद्र बना रहा। छात्राओं द्वारा ‘ये प्रयागराज है ” रिकार्डिंग डान्स दर्शकों द्वारा खुब सराहा गया।आठ भाषाओं में छात्राओं द्वारा भाषण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम जी लाल ने किया। स्वागत एवं आभार पंकज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,हरे राम , सतीश गुप्ता, जयराम, अशोक, शेषनाथ , दिनेश, गुड्डू, श्रीमती शिम्पा , सुश्री अंजलि, हिमानी, मनीषा, निक्की, माया, नेहा,अन्तिमा, शिल्पी आदि अध्यापकों का सहयोग सराहनीय रहा।अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *