फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने कसी कमर, शुरू हुआ वेरिफिकेशन अभियान

फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने कसी कमर, शुरू हुआ वेरिफिकेशन अभियान

गोरखपुर:- यूपी के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर जिले में फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कमर कस ली है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों और फर्जी पत्रकारों का डेटा तैयार करें।एसएसपी के निर्देशों के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वेरिफिकेशन अभियान शुरू कर दिया है। इसमें पत्रकारों के पहचान पत्र, कार्यस्थल और गतिविधियों की जांच की जा रही है। इस कदम से पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जिले में केवल वास्तविक और प्रमाणित पत्रकार ही कार्यरत रहें।सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सख्त कदम उठाना है, जो पत्रकारिता के नाम पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जल्द ही ऐसे फर्जी पत्रकारों पर गाज गिरने की संभावना हैlएसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारीपूर्ण पेशा है, और फर्जी पत्रकार समाज और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सही पत्रकारों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन फर्जी पत्रकार किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। जिले में सराहना हो रही है। लोग इसे सकारात्मक पहल मानते हैं, जिससे पत्रकारिता के स्तर में सुधार होगा और फर्जी पत्रकारों पर लगाम लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *