बेसिक शिक्षा मंत्री ने वरेश कुमार को यश:शेष कल्याण सिंह स्मृति सम्मान से किया सम्मानित

बेसिक शिक्षा मंत्री ने वरेश कुमार को यश:शेष कल्याण सिंह स्मृति सम्मान से किया सम्मानित

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा मंत्री माननीय संदीप सिंह जी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल यशस्वी स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी की 93वीं जयंती के उपलक्ष्य में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर के 103 शिक्षकों ने भाग लिया।समारोह में माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरवा कम्पोजिट, पनियरा, महराजगंज के शिक्षक वरेश कुमार को नवाचार और शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में “यश: शेष कल्याण सिंह स्मृति शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया। यह सम्मान राष्ट्रीय शैक्षिक उन्नयन, भारतीय संस्कृत शिक्षा, साहित्य, नवाचार, कायाकल्प, और शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में शिक्षकों के समर्पित योगदान के लिए प्रदान किया गया।कार्यक्रम में स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की अद्वितीय उपलब्धियों को याद किया गया, जिनमें विशिष्ट बीटीसी शिक्षक योजना की स्थापना, उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका योगदान प्रमुख रहे। शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए और स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के आदर्शों को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *